Jamshedpur News : देवघर पंचायत में मानगो नगर निगम कार्यालय के निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at : 11 Sep 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम का अपना नया कार्यालय बनने की योजना एक बार फिर अटकती दिख रही है.

विज्ञापन

चिह्नित जमीन पर पूजा स्थल व श्मशान होने की ग्रामीण कह रहे बात

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम का अपना नया कार्यालय बनने की योजना एक बार फिर अटकती दिख रही है. एनएच-33 अंतर्गत देवघर पंचायत में चिह्नित सरकारी जमीन पर नगर निगम कार्यालय निर्माण का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि प्रस्तावित भूमि में पारंपरिक पूजा स्थल और श्मशान है. इसी आधार पर ग्रामीण इस प्रोजेक्ट को रोकने पर आमादा हैं.

मानगो अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) ब्रजेश श्रीवास्तव ने इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को भेजी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि देवघर पंचायत में एक एकड़ भूमि को नगर निगम कार्यालय के लिए चयनित किया गया था. सीओ ने खाता नंबर, प्लॉट व थाना संख्या सहित रकबा का ब्यौरा भी उपलब्ध कराया है. साथ ही यह भी उल्लेख किया है कि ग्रामीण पारंपरिक पूजा स्थल और श्मशान की उपस्थिति को आधार बनाकर निर्माण का विरोध कर रहे हैं. रिपोर्ट में एसडीओ से अनुरोध किया गया है कि वे ग्रामीणों से वार्ता कर विवाद का समाधान निकालें. जब तक सहमति नहीं बनती, तब तक प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ना मुश्किल होगा. ऐसे में नगर निगम कार्यालय निर्माण की योजना एक बार फिर टलने की आशंका है.

गौरतलब है कि फिलहाल मानगो नगर निगम का कार्यालय गांधी संग्रहालय भवन में वर्षों से संचालित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola