वेटरन खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल कोर्ट पर जमकर बहाया पसीनाा

जमशेदपुर. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब (जेवीएससी) की ओर से रविवार को केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में वेटरन खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल मैच सह गे
जमशेदपुर. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब (जेवीएससी) की ओर से रविवार को केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में वेटरन खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल मैच सह गेट टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 42 वेटरन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन 42 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग टीमों विभाजीत किया गया था. पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जाद खान, उदयन, कृष्णा, के शंकर राव, विक्रम अथा, डी गोपी राव, विजय ने शिरकत की. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जुलाई में महीन में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा. बास्केटबॉल के मैचों को संचालित करने में अमित ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं, वेटरन स्पोर्ट्स का पूर्ण आयोजन पूर्व रणजी क्रिकेटर अविनाश कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




