Jamshedpur News : चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी, दो दर्जन महिलाएं टेल्को थाना पहुंचीं

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 08 Oct 2025 12:22 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टेल्को थानांतर्गत झगरु बागान स्लम बस्ती की दो दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार को थाना पहुंचीं और चिटफंड के नाम पर रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टेल्को थानांतर्गत झगरु बागान स्लम बस्ती की दो दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार को थाना पहुंचीं और चिटफंड के नाम पर रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी. महिलाओं का आरोप है कि झगरु बागान की ही एक महिला ने चिटफंड स्कीम चलाने के नाम पर उनसे अलग-अलग रकम ली और फरार हो गयी. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले भरोसा जीतने के लिए कुछ महिलाओं को मामूली लाभ दिया, उसके बाद कई महिलाओं से बड़ी रकम लेकर फरार हो गयी.

जदयू नेता अमित शर्मा भी पीड़ित महिलाओं के साथ थाना पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को दी. उन्होंने बताया कि 30 से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी हुई है.

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि महिलाओं से लिखित आवेदन मांगा गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola