tata steel adventure foundation rowing academy win medal : टीएसएएफ की बालिका रोइंग टीम ने जीता कांस्य पदक

Updated at : 11 Apr 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
tata steel adventure foundation rowing academy win medal : टीएसएएफ की बालिका रोइंग टीम ने जीता कांस्य पदक

कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार को टीएसएएफ की बालिका रोइंग टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. टीएसएएफ की टीम में शामिल श्रेया कुमारी, कोमल कुमारी, गौरी कुमारी साहू व अदिति यादव की चौकड़ी ने रिले स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया. टीएसएएफ का यह इस प्रतियोगिता में चौथा पदक है. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा डिमना लेक में संचालित रोइंग एकेडमी में पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय प्रतियोगताओं के लिए तैयार किया जा रहा है. वहीं, उनको जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर ट्रेनिंग की सुविधा भी प्रदान की गयी है.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola