Jamshedpur News : मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर की घेराबंदी की, फिर...

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 May 2026 12:32 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. यात्री का मोबाइल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. यात्री का मोबाइल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया.

आरोपी की पहचान 40 वर्षीय पिंटू राम के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा के कीताडीह का निवासी है. आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टाटानगर के पोस्ट कमांडर राकेश मोहन और जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देशन में एएसआइ बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गयी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola