Jamshedpur News : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह एक को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 May 2026 12:29 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज सोमवार (01 जून 2026 ) को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज सोमवार (01 जून 2026 ) को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के पहले एमबीबीएस बैच के कुल 133 विद्यार्थियों को मेडिकल डिग्री प्रदान की जायेगी. इसके साथ ही ये युवा डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने पेशेवर सफर का औपचारिक आगाज करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वरिष्ठ सलाहकार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार (विशिष्ट अतिथि) विजय कुमार और (मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन) और टाटा स्टील के शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










