Jamshedpur News : टाटानगर की बजाय आदित्यपुर में बदलेगा दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का इंजन
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 May 2026 12:27 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
टाटानगर रेलवे स्टेशन के लोड को कम करने के लिए आदित्यपुर स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इसके तहत दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन आदित्यपुर में बदला जायेगा
विज्ञापन
आदित्यपुर को सैटेलाइट स्टेशन बनाने की तैयारी तेज
Jamshedpur News :
टाटानगर रेलवे स्टेशन के लोड को कम करने के लिए आदित्यपुर स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इसके तहत दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन आदित्यपुर में बदला जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य टाटानगर स्टेशन पर इंजन बदलने में लगने वाले समय की बचत करना और ट्रेन को उसके निर्धारित समय पर चलाना है. साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूट और इंजन बदलने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आदित्यपुर स्टेशन पर इसका ट्रायल किया गया. इस संबंध में सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल के तौर पर जब ट्रेन आरा से वापस आ रही थी, तो आदित्यपुर में ही इसके पीछे एक इंजन लगा दिया गया. इससे यह फायदा हुआ कि ट्रेन को टाटानगर स्टेशन पर इंजन बदलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा. इस प्रक्रिया से यह देखा जा रहा है कि समय की कितनी बचत हो रही है और भविष्य में इसे स्थायी रूप से लागू करने पर परिचालन कितना सुचारू हो सकता है. आदित्यपुर में इंजन बदलने की सुविधा शुरू होने से टाटानगर में प्लेटफॉर्म जल्दी खाली हो जायेंगे, जिससे अन्य ट्रेनों को आउटर पर रुकना नहीं पड़ेगा. इस नयी व्यवस्था से यात्रियों को लेट-लतीफी से भी बड़ी राहत मिलेगी. इससे पहले फरवरी माह से टाटानगर से खुलने वाली कुल 8 ट्रेनों (4 जोड़ी) का संचालन अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जा रहा है. आदित्यपुर से खुलने वाली ट्रेनों में 6 एक्सप्रेस और 2 पैसेंजर ट्रेनें शामिल है. धनबाद-टाटानगर, टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस तथा आसनसोल-टाटानगर और टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस, हटिया-टाटा और टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेनों का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन भी आदित्यपुर कर दिया गया है. विशाखापत्तनम-टाटानगर ट्रेन को आदित्यपुर तक ही संचालित किया जा रहा है. टाटानगर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस आदित्यपुर से चल रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










