जमशेदपुर: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के 36 प्रशिक्षुओं का डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में चयन

आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र
Jamshedpur News: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (एनटीटीएफ) के 36 प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में हुआ है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से संजीव की रिपोर्ट
Jamshedpur News: गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (एनटीटीएफ) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. संस्थान के 36 प्रशिक्षुओं का चयन भारत की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज में हुआ है. यह सफलता संस्थान की तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.
इन शाखाओं के छात्र हुए चयनित
संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अनुसार, चयनित प्रशिक्षु विभिन्न तकनीकी शाखाओं से जुड़े हैं. इनमें मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और स्मार्ट फैक्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और एम्बेडेड सिस्टम, तथा टूल इंजीनियरिंग और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के छात्र शामिल हैं. कंपनी ने कड़े चयन प्रक्रिया के बाद इन कुशल प्रशिक्षुओं का चयन किया है.
चयनित प्रशिक्षुओं की सूची
मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा से आदित्य राज, सौगंधा सिंघा, अंजलि कुमारी, अनन्या साहू, आकाश कुमार शर्मा, आयुष सिंह, आयुष राज जेना, ध्रुव कुमार, कनीज फातिमा, कविता गोप, मधुमिता करुआ, प्रणूप दास, रजनीश, सिमरन कुमारी, सबा आलम, श्रुति कुमारी, राजेश महतो और उत्तम कुमार भागवत का चयन हुआ है. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अदिति राज, आकृति राज, अनु सिंह, अनमोल कुमारी सिंह, अंशिका सिंघडे, दृषा धर, एकता, गार्गी डे, रागिनी सिन्हा, ओलिविया डे, पी. साई, शीतल सिंह, स्मृति कुमारी और विकाश पांडे चुने गए हैं. वहीं, टूल इंजीनियरिंग शाखा से अंजलि कुमारी, कोमल कुमारी, अंगद वर्मा और यश कुमार ने बाजी मारी है.
संस्थान ने दी बधाई
आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के प्रशासन और संकाय सदस्यों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है. अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन और तकनीकी योग्यता ही उन्हें बड़े उद्योगों के लिए तैयार करती है. संस्थान लगातार प्रमुख उद्योगों के साथ तालमेल बिठाकर छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










