Jamshedpur News : सोनारी : पूजा के दीपक से कमरे में लगी आग, टीवी समेत घरेलू सामान राख
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 May 2026 1:20 AM
विज्ञापन
सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर धोबी लाइन निवासी संतोष कुमार के मकान के एक कमरे में शनिवार को आग लग गयी.
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
Jamshedpur News :
सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर धोबी लाइन निवासी संतोष कुमार के मकान के एक कमरे में शनिवार को आग लग गयी. हालांकि, आग लगते ही मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अपने मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं. शनिवार रात को वह घर के मंदिर में दीपक जलाकर बाहर चले गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि दीपक के गिरने से पहले मंदिर और फिर कमरे में रखे अन्य सामान में आग लग गयी. आग ने जब विकराल रूप धारण किया, तब इसकी जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को हुई. इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को घटना की सूचना दी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आगजनी की इस घटना में खिड़की, टीवी समेत कई घरेलू सामान जलकर राख हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










