Jamshedpur News : जेएमए की सालाना बैठक में बेहतर प्रदर्शन वाली कंपनियां व संस्थान सम्मानित
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 May 2026 1:18 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
शहर की प्रबंधकीय कंपनियों से जुड़े लोगों की संस्था जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) की सालाना बैठक हुई. इसमें शहर भर से इंडस्ट्री के लीडर्स, शिक्षाविदों, मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
शहर की प्रबंधकीय कंपनियों से जुड़े लोगों की संस्था जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) की सालाना बैठक हुई. इसमें शहर भर से इंडस्ट्री के लीडर्स, शिक्षाविदों, मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस शाम को कारपोरेट और एकेडमिक जगत में बेहतरीन काम, आपसी सहयोग और भागीदारी का जश्न मनाने के लिए समर्पित किया गया. इस मौके पर पिछले वित्त वर्ष के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए, जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और टाटा स्टील जमशेदपुर के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्टता, आपसी सहयोग वाले नेतृत्व, लगातार सीखने की प्रक्रिया और इंडस्ट्री एकेडमिक जगत के बीच तालमेल के महत्व पर प्रकाश डाला.सम्मान जीतने वाली कंपनी व संस्थान :
कारपोरेट पुरस्कार :
* सर्वाधिक विजेता कारपोरेट – टाटा स्टील लिमिटेड* सर्वाधिक विजेता कारपोरेट (उपविजेता) – टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल
* सर्वाधिक सहभागी कारपोरेट – टाटा पावर लिमिटेडसंस्थान पुरस्कार
* सर्वाधिक विजेता संस्थान – नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय* सर्वाधिक सहयोगी संस्थान – अर्का जैन विश्वविद्यालय* सर्वाधिक सहभागी संस्थान – श्रीनाथ विश्वविद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










