Jamshedpur News : करनडीह-परसुडीह रोड का हुआ सर्वे, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : करनडीह चौक से परसुडीह शीतला चौक तक की सड़क काफी जर्जर हो गयी है. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जल जमाव की भी स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

करनडीह चौक से परसुडीह शीतला चौक तक की सड़क काफी जर्जर हो गयी है. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जल जमाव की भी स्थिति बनी रहती है. जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पोटका के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने जर्जर सड़क का सर्वे व मापी कार्य पूरा किया.

झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव-जगत मार्डी ने बताया कि करनडीह क्षेत्र से परसुडीह की ओर जाने वाली यह एकमात्र सड़क है. जिससे होकर प्रतिदिन हजारों लोग आना-जाना करते हैं. दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर समेत स्थानीय लोग इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. इस अवसर पर विभाग के अधिकारी समेत मनोज नाहा, देवजीत मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola