जमशेदपुर: एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर युवक ने चलाई गोली, खोखा बरामद
सांकेतिक तस्वीर
Jamshedpur Firing News: जमशेदपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसले का बड़ा उदाहरण सामने आया है. एसएसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर एक युवक ने भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम फायरिंग कर दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट
Jamshedpur Firing News: शहर में अपराध अपने चरम पर है. अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है. इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार की रात एसएसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर जुबिली रोड में फायरिंग की घटना है. काली टोपी और पीली टी-शर्ट पहने युवक ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक गोली चला दी.
भीड़ के बीच अचानक चली गोली, मची अफरा-तफरी
घटना रात करीब 9:20 बजे की है. अभिषेक जुबिली नामक दुकान के पास अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.
दहशत में बंद हुईं आसपास की दुकानें
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय दुकान के आसपास 40 से 50 लोगों की भीड़ मौजूद थी. लोग आपस में बातचीत और चाय-नाश्ता कर रहे थे. इसी बीच एक युवक पैदल चलकर अभिषेक जुबिली दुकान के पास पहुंचा. उसने अपने पास रखे हथियार से अचानक हवा में गोली चला दी. गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना से डरे आसपास के चाय दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक और उसकी गाड़ी का सुराग लगाया जा रहा है.
घटना सीसीटीवी में कैद
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बेहद इत्मीनान से पैदल चलते हुए सड़क की दूसरी ओर गया, जहां पहले से खड़ी एक गाड़ी में बैठकर तेजी से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की तस्वीर कैद हुई है. उसने अपनी गाड़ी को सड़क के पार सुरक्षित दूरी पर पार्क किया था, ताकि वारदात के बाद तुरंत भाग सके.
पुलिसिया चौकसी पर उठे सवाल
एसएसपी कार्यालय और साकची थाना के नजदीक हुई फायरिंग की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, यह घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है.
यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र
यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










