खगड़िया में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में FIR, नामजद आरोपी गिरफ्तार
नामजद आरोपी
Khagaria Crime News: खगड़िया के अलौली में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला अब पुलिस जांच के केंद्र में आ गया है. परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है.
अलौली (खगड़िया) से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट
Khagaria Crime News: खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी सिमराहा गांव में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर बहादुरपुर थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है.
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बड़ी सिमराहा निवासी शैलेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना से पहले आरोपी का किशोरी से मोबाइल पर लगातार संपर्क था और उसे रात में घर से बुलाकर ले जाया गया था. परिजनों का आरोप है कि बाद में किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई.
पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.
Khagaria Crime News: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बहादुरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.
यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
गांव में शोक और आक्रोश का माहौल
किशोरी की मौत के बाद बड़ी सिमराहा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजन और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.
बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










