जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज बनेगा आदर्श गुरुकुल, हाई पावर कमेटी ने लिए अहम फैसले 

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

Jamshedpur Co-operative Law College : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को आदर्श गुरुकुल के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

Jamshedpur Co-operative Law College : कोल्हान विश्वविद्यालय के एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है. कॉलेज को एक आदर्श गुरुकुल के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ कॉलेज के प्रिंसिपल चैंबर में विश्वविद्यालय द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य और समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने की. बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर को सुधारने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. पूरे झारखंड में यह एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज होने के कारण इसके अपग्रेडेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया की संबद्धता की सभी शर्तों को पूरा करने के लिए कॉलेज में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर सहमति बनी.

कॉलेज भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पूरी टीम ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया. कमेटी ने चल रहे निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष जताया.

बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय

  • शैक्षणिक सुधार: शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जायेगा, ताकि शैक्षणिक सत्र को नियमित रूप से चलाया जा सके और परीक्षाएं समय पर आयोजित हो.
  • आधुनिक सुविधाएं : कॉलेज में एक समृद्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी), मूट कोर्ट और स्टाफ रूम का निर्माण कराया जाएगा. 
  • सुरक्षा और अनुशासन : परिसर में छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी व्यवस्था को और दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया.

सत्र 2026-29 की संबद्धता पर खुशी, प्रवेश परीक्षा की मांग

कमेटी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से सत्र 2026-29 के लिए कॉलेज को संबद्धता मिलने पर उत्साह जताया. इसके साथ ही, सत्र को समय पर शुरू करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन से लॉ प्रवेश परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराने का आग्रह किया गया है.

बैठक में ये रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. राजेंद्र भारती, सीनेट सदस्य लखन मार्डी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कृष्णा प्यारे, विश्वविद्यालय के विधि कोषांग के समन्वयक डॉ. संजीव कुमार विरूलि और लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola