राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर वापस लौटे आजसू नेता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 8:46 PM

विज्ञापन

रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंड नव निर्माण संकल्प सभा में जिले के आजसू कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंड नव निर्माण संकल्प सभा में जिले के आजसू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए. पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आशा और उम्मीद के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार रहने की बात कही. जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी की ओर से निर्देशित कार्यक्रम को पूरा करने का संकल्प लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में जनजागरण अभियान चलाकर लोगो को जागृत किया जायेगा. संकल्प सभा में संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अजय सिंह बब्बू, आकाश सिन्हा, हेमंत पाठक, राजेंद्र सोनकर, साहेब बागती, विमल मौर्या, वन बिहारी महतो समेत हजारों लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola