Jsca school league : चिन्मया विद्यालय ने दर्ज की 251 रनों से विशाल जीत

Updated at : 29 Mar 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca school league : चिन्मया विद्यालय ने दर्ज की 251 रनों से विशाल जीत

जमशेदपुर. चिन्मया विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी पटेलनगर को 251 रन से करारी शिकस्त दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. चिन्मया विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी पटेलनगर को 251 रन से करारी शिकस्त दी. को-ऑपरटिव कॉलेज ग्राउंड में रविवार को खेले गये इस मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए. विग्नेश ने 170 रनों की तूफानी पारी खेली. वकार अहमद ने 63 रन बनाए. जवाब में डीएवी पटेलनगर की टीम 15 ओवर में 57 रन पर सिमट गयी. राज प्रताप सिंह ने 24 रनों की पारी खेली. चिन्मया की ओर से वकार ने तीन व नीतिक भारद्वाज ने दो विकेट लिये. विग्नेश प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola