Jamshedpur News : दुकान का शटर उठाते ही अंदर का नजारा देख रह गये दंग...
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 22 May 2026 1:08 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित मामा जनरल स्टोर में बुधवार देर रात चोरों ने एस्बेस्टस काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
विज्ञापन
एस्बेस्टस काट कर घुसे चोर, 85 हजार नकद समेत कई सामान की चोरी
Jamshedpur News :
मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित मामा जनरल स्टोर में बुधवार देर रात चोरों ने एस्बेस्टस काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान से करीब 85 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये. गुरुवार सुबह दुकानदार महेश सिंह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गये. गल्ले से नकदी गायब थी और एस्बेस्टस कटा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी वहां जुट गये. महेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर गये थे. दुकान में दूध, दही समेत अन्य खाद्य सामग्री रखी हुई थी. सप्लायर को भुगतान करने के लिए गल्ले में नकद रुपये रखे गये थे. रोज की तरह सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पर चोरी का पता चला. चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और सामान भी उसी रास्ते बाहर निकाल ले गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. दुकानदार ने मामले की लिखित शिकायत मानगो थाना में दर्ज करायी है. वहीं, पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने पुलिस से इस पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










