Jamshedpur News : ''अनजान से सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ सकती है भारी''
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 22 May 2026 1:06 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
आज के डिजिटल युग में जितनी सुविधाएं हैं, उतने ही खतरे भी बढ़ गये हैं. इंटरनेट पर की गयी एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है.
विज्ञापन
डीबीएमएस बीएड कॉलेज में साइबर अवेयरनेस सत्र में छात्राओं को दिये गये सुरक्षा के टिप्स
Jamshedpur News :
आज के डिजिटल युग में जितनी सुविधाएं हैं, उतने ही खतरे भी बढ़ गये हैं. इंटरनेट पर की गयी एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. यह बातें साइबर पीस के जोनल कॉर्डिनेटर तारक नाथ दास ने कही. वह डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल में एक साइबर जागरुकता सत्र को संबोधित कर रहे थे. मुख्य वक्ता तारक नाथ दास ने छात्राओं को लॉटरी फ्रॉड, डिलीवरी स्कैम, ईमेल धोखाधड़ी और ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े खतरों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने इस बात पर बल देकर कहा कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. इस सत्र में साइबर क्राइम ब्रांच (बिष्टुपुर) के इंस्पेक्टर रूपेश कोठारी ने जमशेदपुर में हाल ही में घटे वास्तविक साइबर अपराधों के उदाहरण साझा किए. उन्होंने छात्राओं को सतर्क करते हुए कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करते समय बेहद सावधानी बरतें. अपनी निजी जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें. डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल सी. कनकधारा ने आज के दौर में ऐसे कार्यक्रमों को बेहद जरूरी बताया. कार्यक्रम की समन्वयक पामेला घोष दत्ता थी. इस मौके पर स्कूल व कॉलेज की शिक्षिकाएं और कई छात्राएं मौजूद थीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










