सरकारी विभागों में 12000 से ज्यादा वैकेंसी, 100 रुपये एप्लीकेशन फीस, SSC CGL के लिए आवेदन शुरू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 May 2026 6:54 AM
सांकेतिक फोटो (AI Generated)
SSC CGL 2026 Application: केंद्रीय सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार 12000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.
SSC CGL 2026 Application: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने Combined Graduate Level Examination 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है.
SSC CGL 2026 Application: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर SSC CGL 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
SSC CGL 2026 Official Notification Check Here
अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन का मौका भी मिलेगा. Tier-I परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.
कितनी है आवेदन फीस?
General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है. फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, Internet Banking और IMPS के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है.
किन पदों पर मिल सकती है नौकरी?
SSC CGL परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के कई बड़े विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलता है. इसमें Income Tax, CBI, मंत्रालय, केंद्रीय सचिवालय, GST, रेलवे और दूसरे सरकारी विभाग शामिल हैं.
हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और प्रमोशन के शानदार मौके मिलते हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए SSC CGL 2026 एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










