Jamshedpur News : बर्मामाइंस : किराना दुकान में बेच रहा था गांजा, गिरफ्तार
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 22 May 2026 1:07 AM
विज्ञापन
बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी में बुधवार की रात किराना दुकान में छापामारी कर गांजा बरामद किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी में बुधवार की रात किराना दुकान में छापामारी कर गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दुकानदार मो. समद को गिरफ्तार किया है. छापामारी के दौरान दुकान से गांजा की आठ बड़ी और नौ छोटी पुड़िया बरामद की गयी. इसके अलावा एक प्लास्टिक में 250 ग्राम गांजा मिला है. पुलिस के अनुसार मो. समद किराना दुकान से ही गांजा की बिक्री करता था. वह पूर्व में भी गांजा की बिक्री मामले में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद फिर से गांजा बेचना शुरू कर दिया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी उसे गिरफ्तार किया. गुरुवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










