Jamshedpur News : चेन छिनतई के बाद महिला ने पीछा किया, तो बदमाश ने दिखायी पिस्तौल, फिर...
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 22 May 2026 1:04 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिरसानगर थान अंतर्गत मणीपाल से विजया गार्डेन जाने वाले रास्ते में गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाश वास्तु बिहार निवासी नवजोत कौर के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.
विज्ञापन
बेटी के साथ घर लौट रही थी वास्तु बिहार की नवजोत
वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत, अंधेरा होते ही शुरू हो जाती है अड्डेबाजी
Jamshedpur News :
बिरसानगर थान अंतर्गत मणीपाल से विजया गार्डेन जाने वाले रास्ते में गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाश वास्तु बिहार निवासी नवजोत कौर के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. वारदात के बाद नवजौत कौर ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का दौड़कर कुछ दूर तक पीछा किया, तो बदमाश ने पिस्तौल दिखाया. इससे नवजोत कौर डर गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. स्थानीय लोगों में आक्रोश है.नवजोत कौर के अनुसार वह अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थीं. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने गले से सोने की चेन छीन लिया. दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था. मैंने कुछ दूर तक पीछा किया, तो बदमाश ने पिस्तौल दिखाया, जिसके कारण मैं डर गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले छह माह में क्षेत्र में अपराध बढ़ गया है. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










