RRB टेक्नीशियन ग्रेड 1 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated:
विज्ञापन
RRB Technician Grade 1 Result 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB Technician Grade 1 Result 2026: रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से टेक्नीशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

RRB Technician Grade 1 Result 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने Technician Grade 1 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RRB Technician Grade 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया गया था. इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2025 तक आवेदन करने का मौका मिला था.

ऐसे चेक करें RRB Technician Grade 1 Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB Technician Grade 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number, Enrollment Number या Date of Birth दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

RRB Technician Grade 1 Result 2026 Check Here

आगे की प्रक्रिया

CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब Document Verification और Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों चरणों को पास करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. रेलवे भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट काफी अहम माना जाता है. ऐसे में उम्मीदवारों को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए Exam City Details 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 2 मार्च 2026 को उपलब्ध कराया गया था. परीक्षा के बाद Grade 1 की Answer Key 28 मार्च 2026 को जारी हुई थी.

यह भी पढ़ें: सरकारी विभागों में 12000 से ज्यादा वैकेंसी, 100 रुपये एप्लीकेशन फीस, SSC CGL के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola