साहिबगंज में वन विभाग की कार्रवाई, उधवा झील से पक्षी का शिकारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान वन विभाग के पदाधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

Sahibganj News: साहिबगंज के उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में वन विभाग ने विशेष गश्ती अभियान के दौरान एक पक्षी शिकारी को गिरफ्तार किया. मौके से नाव और जाल जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

उधवा से मो इरशाद की रिपोर्ट

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पक्षी शिकारी को गिरफ्तार किया है. वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र में लगातार विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसके दौरान यह कार्रवाई की गई. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार टीम नियमित गश्ती पर थी. इसी दौरान एक व्यक्ति को नाव के जरिए संरक्षित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते देखा गया. आरोपी झील क्षेत्र में जाल लगाकर वन्यजीवों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

वन विभाग को देखते ही भागने लगा आरोपी

वन विभाग की टीम को अपनी ओर आता देख आरोपी नाव लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि वनकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पीछा कर पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान मौके से नाव और जाल भी जब्त किया गया. इसके बाद आरोपी को पकड़कर वन क्षेत्र कार्यालय तालझारी लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई. वन विभाग का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

वन विभाग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने साफ किया है कि संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र प्रवासी पक्षियों और जैव विविधता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में यहां शिकार, अवैध प्रवेश और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अनाधिकृत प्रवेश पर विभाग की सख्ती

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश न करें. विभाग के अनुसार संरक्षित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग ने यह भी कहा कि उधवा झील जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों और पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे के नेतृत्व में की गई. अभियान में प्रभारी वनपाल राणा रंजीत, प्रधान वनरक्षी अखिलेश मरांडी, प्रेम कुमार, पप्पू कुमार समेत कई वनकर्मी शामिल थे. वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. विभाग का कहना है कि अवैध शिकार और वन अपराधों पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के बाद चतरा में भी जीएसटी पर कार्यशाला, कारोबारियों की दी गई अहम जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola