हर समय ऑनलाइन रहने की वजह से कहीं आपके रिश्ते बर्बाद तो नहीं हो रहे? देर होने से पहले संभल जाएं
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 May 2026 2:18 PM
हर समय ऑनलाइन रहने की आदत किस तरह से आपके रिश्तों को बर्बाद कर देता है AI image
Relationship Tips: आज के समय में ऑनलाइन रहना हमारी आदत बन चुका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकता है. कई बार हम खुद भी नहीं समझ पाते कि मोबाइल की दुनिया में खोते-खोते हम अपनों से कितने दूर हो चुके हैं. ऐसे में डिजिटल लाइफ और रिश्तों के बीच सही बैलेंस बनाना बेहद जरूरी हो जाता है.
Relationship Tips: आज के समय में हम सभी स्मार्टफोन और इंटरनेट से घिरे हुए हैं. ये हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हम खुद को 5 मिनट के लिए भी सोच नहीं पाते हैं. सुबह उठती ही नोटिफिकेशन चेक करना, पूरे-पूरे दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और रात को सोने से पहले तक अपने दोस्तों के साथ रील्स शेयर करना एक आदत सी बन गयी है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आपको थोड़ी देर ठहरकर सोचना चाहिए. कई बार आपके दिनभर ऑनलाइन रहने की आदत आपके रिश्तों, दोस्ती और प्यार पर भी काफी बुरा असर डाल सकता है. आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन स्क्रीन टाइम अगर ज्यादा हो तो इससे इमोशनल दूरी बढ़ने लगती है, आपस में बातचीत होना बंद हो जाता है और इसके अलावा कई बार रिश्तों में गलतफहमियां भी बढ़ने लगती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ और नुकसानों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके रिश्तों को पहुंचते हैं, जब आप पूरे-पूरी दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लग जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
आमने-सामने बातचीत में हो जाती है कमी
जब आप अपना ज्यादातर समय ऑनलाइन रहने में बिता देते हैं, तो इससे आपको अपने ही घर के लोगों के साथ आराम से बैठकर बात करने का मौका नहीं मिलता है. धीरे-धीरे यह एक आदत की तरह बन जाती है. जहां आप पहले अपनी बातें परिवार के साथ शेयर करते थे, वही अब आपका सारा समय स्मार्टफोन की स्क्रीन की तरफ देखते हुए बीत जाता है. लंबे समय तक ऐसा होते रहने से रिश्तों में अपनापन कम होने लगता है और इमोशनल कनेक्शन भी कमजोर पड़ने लगता है.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
होने लगती है फोकस और समय की कमी
अगर आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें समय जरूर दें. लेकिन जब आप अपना ज्यादातर समय ऑनलाइन रहने में बर्बाद कर देते हैं, तो अनजाने में ही अपनों को समय देना कम कर देते हैं. बार-बार अगर ऐसा होता रहे, तो आपके आसपास लोगों को ऐसा लगने लगता है जैसे आपको उनकी जरूरत ही नहीं है. अगर इस सोच को आप बढ़ने देते हैं, तो धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां और स्ट्रेस बढ़ने लग जाते हैं.
गलतफहमी और भरोसे की समस्या
जब आप किसी से ऑनलाइन चैट या फिर बात कर रहे होते हैं तो इस समय आप दोनों के लिए एक-दूसरे के इमोशंस को समझना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. एक छोटा सा मैसेज या फिर इमोजी भी सामने वाले को बातों का गलत मतलब निकालने को मजबूर कर सकता है. इसके अलावा जब आप अपना ज्यादातर समय ऑनलाइन बिताते हैं, तो कई बार इसकी वजह से अपने पार्टनर या परिवार के अंदर इनसिक्योरिटी बढ़ सकती है. लंबे समय तक अगर ऐसा होता रहे तो रिश्तों में शक बढ़ने लगता है और भरोसा भी टूटने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
इमोशनली होने लग जाते हैं दूर
अगर आप रिश्तों को गहरा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ आपके लिए एक-दूसरे से बात करना ही काफी नहीं होता है. अगर आप रिश्तों को मजबूती देना चाहते हैं तो आप दोनों के लिए साथ में समय बिताना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. वहीं, जब आप अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन में ऑनलाइन रहकर बर्बाद कर देते हैं तो देखते ही देखते इमोशनल कनेक्शन कम होने लग जाता है. ऐसा होने का इकलौता नतीजा यही होता है कि रिश्तों में फॉर्मेलिटी बढ़ने लग जाती है.
बच्चों और युवाओं पर पड़ता है ज्यादा असर
आज के समय में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी अपना ज्यादातर समय सोसाइल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के बीच बिताने लग गए हैं. पूरे-पूरे दिन स्मार्टफोन में लगे रहने की वजह से वे अपने परिवार के साथ कम समय बिताने लग जाते हैं और एक असली सोशल कन्वर्सेशन से दूर होने लग जाते हैं. ऐसा होने की वजह से उनके व्यवहार और रिश्तों को समझने की कैपिसिटी कमजोर होने लग जाती है.
ये भी पढ़ें: हर छोटी से छोटी बात पर होने लगा है पार्टनर से झगड़ा? बिना देरी किये बदल लें ये आदतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










