Khatron Ke Khiladi 15 में ओरी को किया जा रहा इग्नोर? रुबीना दिलैक बोलीं- तुम बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हो

रुबिना दिलैक और ओरी, फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15 के कंटेस्टेंट ओरी ने खुद को इग्नोर किए जाने की बात कही थी. अब रुबीना दिलैक ने मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है.
Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती और मजाक का दौर शुरू हो गया है. इस बार सोशल मीडिया स्टार ओरी भी शो का हिस्सा हैं. हाल ही में ओरी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें इग्नोर कर रहे हैं और अकेला छोड़ रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर रुबीना दिलैक ने एक फनी वीडियो शेयर कर ओरी की जमकर खिंचाई की है.
यहां देखें वीडियो-
Rubina exposing Orry for spreading fake “isolated” stories 😭
— Dipankar Joshi (@DipankarJo18390) May 21, 2026
Meanwhile Farhana in the end just busy in her own world 😂❤️#FarrhanaBhatt #FarrhanaRebellions#FarrhanaBhatt𓃵 #KKK15 pic.twitter.com/d1e8IvWur1
रुबीना ने ओरी को कहा ‘ड्रामा क्वीन’
रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ओरी अपने हाथ में एक खबर पकड़े हुए हैं, जिसमें लिखा है कि ओरी को सेट पर अकेला छोड़ दिया गया है. जब रुबीना ने ओरी से पूछा कि “यह क्या है?” तो ओरी ने दुखी होने का नाटक करते हुए कहा, “देखो, ये सब मेरे बिना ही मजे कर रहे हैं.” इस पर रुबीना हंस पड़ीं और ओरी की खिंचाई करते हुए बोलीं, “ओरी, तुम बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हो! मैं जब भी अपना फोन खोलती हूं , तुम इंटरनेट पर यही बोलते दिखते हो कि सब तुम्हें अकेला छोड़ रहे हैं.”
जैस्मीन भसीन ने भी मजे लिए
वीडियो में आगे रुबीना ने वहां बैठीं दूसरी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से इस बारे में पूछा. जैस्मीन ने हंसते हुए कहा, “यह सब ओरी की बनाई हुई मनगढ़ंत कहानी है, क्योंकि वह हम सबके साथ एक बहुत ही सुंदर रील बना रहे हैं कि हम सब कितने अच्छे हैं.” लेकिन ओरी ने अपनी एक्टिंग जारी रखी और मजाक में कहा, “हां, आप सब मुझे अकेला छोड़ने में बहुत अच्छे हो.” ओरी ने शिकायत की कि बस में सब लोग नाच रहे हैं और कोई उन्हें डांस करने के लिए नहीं बुला रहा. तब रुबीना ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके लिए गाना बजवाएंगी और उनसे डांस करवाएंगी.
फरहाना भट्ट अपनी ही दुनिया में व्यस्त
वीडियो के आखिर में रुबीना ने वहां बैठीं फरहाना भट्ट की तरफ कैमरा घुमाया. लेकिन फरहाना का ध्यान कहीं और था और वह अपनी ही धुन में मगन थीं. इसे देखकर रुबीना ने मजाक में कहा, “ये तो बहुत ही बिजी हैं, ये अपना ही कुछ देख रही हैं.”
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ओरी बस मजाक कर रहे थे और सभी कंटेस्टेंट्स आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं.
यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










