बिहार में 8054 राजस्व कर्मचारियों की होगी भर्ती, ऑनलाइन जमाबंदी और इ-मापी कार्यों की अब होगी रोज मॉनिटरिंग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 May 2026 7:31 PM
डॉ. दिलीप जायसवाल
Bihar Revenue Department: बिहार सरकार 25 मई से 11 जून तक सभी जिलों में राजस्व कार्यों की समीक्षा करेगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दाखिल-खारिज, इ-मापी, जमाबंदी, अतिक्रमण और फॉर्मर रजिस्ट्री की स्थिति जांची जाएगी. साथ ही सरकार ने 8054 नए राजस्व कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी तेज कर दी है.
Bihar Revenue Department: बिहार में जमीन और राजस्व से जुड़े कामों की निगरानी अब और सख्त होने जा रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 25 मई से 11 जून तक राज्य के सभी जिलों की समीक्षा करने का फैसला लिया है. यह समीक्षा हर दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी और खुद राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.
दाखिल-खारिज से लेकर इ-मापी तक होगी जांच
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार समीक्षा में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, इ-मापी, अभियान बसेरा और राजस्व महाअभियान से जुड़े मामलों की स्थिति देखी जाएगी. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन, लंबित मामलों और सरकारी जमीन से जुड़े कार्यों की भी जांच होगी.
राजस्व विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेज दिया है. समीक्षा हर कार्य दिवस में तीन अलग-अलग सत्र में होगी. पहला सत्र शाम 4 बजे से 5 बजे तक, दूसरा 5 बजे से 6 बजे तक और तीसरा 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा.
सभी बड़े अधिकारियों को शामिल रहने का निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारियों को शामिल रहने का निर्देश दिया गया है.
समीक्षा के दौरान ऑनलाइन दाखिल-खारिज में आने वाली गड़बड़ियों और लंबित मामलों पर खास नजर रखी जाएगी. इसके अलावा डिजिटाइज जमाबंदी के सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन और इ-मापी कार्यों की प्रगति भी देखी जाएगी.
फॉर्मर रजिस्ट्री और अतिक्रमण मामलों की भी होगी समीक्षा
राजस्व महाअभियान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जन शिकायत पोर्टल पर दर्ज मामलों और सहयोग शिविरों में मिले आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा होगी. इसके साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट भी जांची जाएगी.
25 मई से इन जिलों से होगी शुरुआत
25 मई को पश्चिम चंपारण, सहरसा और वैशाली जिले की समीक्षा होगी.
26 मई को कटिहार, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज की समीक्षा की जाएगी.
27 मई को सुपौल, रोहतास और पटना जिले की बारी होगी.
29 मई को गया, जहानाबाद और औरंगाबाद जिले की समीक्षा तय की गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार में होगी 8054 राजस्व कर्मचारियों की भर्ती
राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि विभाग में 8054 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. इन कर्मचारियों की तैनाती हर हल्के में होगी ताकि जमीन और राजस्व से जुड़े काम समय पर पूरे हो सकें.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब कर्मचारी चयन आयोग के पास आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.
मंत्री ने कहा कि नई नियुक्तियों से युवाओं को रोजगार मिलेगा, जमीन विवाद कम होंगे और कोर्ट में चल रहे मामलों की संख्या भी घटेगी. राज्य सरकार का लक्ष्य 2030 तक एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का है.
इसे भी पढ़ें: क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










