किचन से कॉकरोच का होगा हमेशा के लिए सफाया, आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 May 2026 4:59 PM
किचन में दिखने वाले कॉकरोच से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं Ai image
Household Tips: अगर आपके किचन में बार-बार कॉकरोच दिखाई देते हैं, तो अब समय है अपनी कुछ रोजमर्रा की आदतों को बदलने का. छोटी-छोटी लापरवाहियां ही इन कीड़ों को घर में आने का मौका देती हैं. ऐसे में कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप अपने किचन को साफ, सुरक्षित और कॉकरोच फ्री बना सकते हैं.
Household Tips: किचन को ही हमारे घर का सबसे हिस्सा माना जाता है. अगर हम इस जगह की साफ-सफाई का ख्याल सही से नहीं रखते हैं तो इसका काफी बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है. किचन की सफाई का ख्याल हम सभी रखते ही हैं, लेकिन फिर भी इसी जगह पर हमें कॉकरोच सबसे ज्यादा देखें को मिलते हैं. किचन में यहां से वहां घूमते हुए दिखने वाले ये छोटे-छोटे कॉकरोच सिर्फ खाने-पीने की चीजों गंदा नहीं करते हैं, ये कई तरह की बीमारियां भी फैला सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके और परिवार की सेहत बिगड़े नहीं, तो आपको जितना हो सके अपने किचन से कॉकरोच को दूर रहना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू कर देते हैं तो आपके किचन में कॉकरोच कभी भी भटकेंगे नहीं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने की गलती न करें
अक्सर हम रात में बर्तन बिना धोए सिंक में छोड़ देते हैं, जिससे कॉकरोच तेजी से अट्रैक्ट होते हैं. बर्तनों में हुआ बचा खाना और मॉइस्चर कॉकरोच के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन जाती है. खासकर रात के समय जब किचन शांत होता है, तब ये कीड़े ज्यादा एक्टिवहो जाते हैं. इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले सभी बर्तन धो लें और सिंक को भी अच्छी तरह साफ और सूखा रखें.
ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व
खाने-पीने की चीजों को खुला न छोड़ें
कॉकरोच सबसे ज्यादा खाने की खुशबू से अट्रैक्ट होते हैं. अगर किचन में आटा, चावल, चीनी, स्नैक्स या बचा हुआ खाना खुला रखा हो, तो कॉकरोच जल्दी आने लगते हैं. इसलिए सभी खाने-पीने की चीजों को हमेशा एक एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करें. इसके अलावा किचन काउंटर पर खाने की चीजें खुली छोड़ने से बचें. इससे कॉकरोच को खाने खाना नहीं मिलेगा और वे दूर रहेंगे.
किचन में मॉइस्चर और पानी जमा न होने दें
मॉइस्चर वाली जगहें कॉकरोच के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं. अगर किचन में कहीं पाइप लीक हो रहा है या पानी जमा रहता है, तो इसे तुरंत ठीक करवाएं. इसके अलावा सिंक, किचन स्लैब और फर्श को हमेशा सूखा रखने की कोशिश करें. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में सफाई का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
तेज गंध वाली चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद
कुछ नेचुरल चीजों की तेज गंध कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती. उदहारण के लिए नीम का तेल, लौंग, पुदीना और तेजपत्ता जैसी चीजें कॉकरोच को दूर रखने में मदद कर सकती हैं. आप किचन की अलमारी या कोनों में तेजपत्ता रख सकते हैं. वहीं, पुदीने के तेल का हल्का स्प्रे भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, ये उपाय कॉकरोच को पूरी तरह खत्म नहीं करते, लेकिन उन्हें दूर रखने में जरूर मदद करते हैं.
किचन के छिपे हुए कोनों की सफाई जरूर करें
अक्सर लोग सिर्फ ऊपर से किचन साफ करते हैं, लेकिन फ्रिज, गैस चूल्हे और दूसरे डिवाइसेज के पीछे गंदगी जमा हो जाती है. यही जगहें कॉकरोच के छिपने और पनपने के लिए सबसे सुरक्षित होती हैं. इसलिए समय-समय पर किचन के सभी कोनों और डिवाइसेज के पीछे की सफाई जरूर करें. इससे खाने के छोटे-छोटे टुकड़े हट जाते हैं और कॉकरोच पनप नहीं पाते.
ये भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं करी पत्ते? ये आसान ट्रिक्स उन्हें हफ्तों तक रखेगी फ्रेश और खुसबूदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










