Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ, भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

Updated:
विज्ञापन
Realme Watch S5

Realme Watch S5 (Photo: Realme India)

Realme Watch S5 एक स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टवॉच है. इसमें बड़ी AMOLED स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और 110+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं. यह हेल्थ ट्रैकिंग, GPS और लंबी बैटरी लाइफ के साथ फिटनेस और डेली लाइफ दोनों को आसान बनाती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत.

विज्ञापन

Realme ने आज भारत में Realme Watch S5 को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन में आती है और इसमें 1.97-इंच का बड़ा सा सर्कुलर डिस्प्ले दिया गया है. हेल्थ और फिटनेस के मामले में भी ये काफी मजबूत है. इसमें SpO2 (ऑक्सीजन लेवल) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. सबसे काम की बात यह है कि इसमें Bluetooth calling भी दी गई है. यानी आप सीधे अपनी कलाई से कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं. आइए इसके बाकी के फीचर्स और कीमत जानते हैं.

Realme Watch S5 के फीचर्स

  • Realme Watch S5 में आपको 1.97 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1500 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display का सपोर्ट भी दिया गया है. इसका राउंड शेप वाला डिजाइन और Smart Night Vision फीचर इसे और भी खास बना देता है.
  • इसमें Bluetooth Calling का भी फीचर है, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से ही कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं. बस इसे अपने फोन से कनेक्ट करना होता है. इसके अलावा, इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जैसे कि रनिंग, साइक्लिंग, योगा और बैडमिंटन.
  • Realme Watch S5 में हेल्थ ट्रैकिंग के काफी काम के फीचर्स मिलते हैं. इसमें SpO2 यानी ऑक्सीजन लेवल मापने की सुविधा है और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी मिलती है. इसके अलावा ये आपकी नींद, स्ट्रेस लेवल और आसपास के शोर तक को ट्रैक करता है, ताकि आपको अपनी सेहत का पूरा हाल पता चलता रहे. महिलाओं के लिए इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है.
  • नेविगेशन के लिए इसमें GPS के साथ 5-स्टार GNSS सिस्टम दिया गया है, जिससे लोकेशन ट्रैकिंग और भी ज्यादा सटीक हो जाती है. यह 5 ATM वॉटर-रेसिस्टेंट है. यानी पानी के छींटों या हल्की बारिश से इसे कोई नुकसान नहीं होता.
  • खास बात ये है कि इसकी स्क्रीन गीले हाथों से भी टच की जा सकती है. रनर्स के लिए इसमें पेसिंग मेट्रोनोम दिया गया है, जो दौड़ने की स्पीड को बैलेंस रखने में मदद करता है. साथ ही ये ट्रेनिंग कोर्स और एरोबिक एफिशिएंसी जैसी जरूरी जानकारी भी दिखाता है.
  • Realme Watch S5 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 20 दिन तक चल सकती है. डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टवॉच सिर्फ 11.8mm पतली है और इसका वजन लगभग 32 ग्राम है.

Realme Watch S5 की कीमत

Realme Watch S5 की भारत में कीमत ₹7,999 रखी गई है. यह दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन (Rock Grey और Sand White) में मिलेगा. इसे आप 5 जून दोपहर 12 बजे से भारत में खरीद पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Realme Buds Air8 Pro लॉन्च, मिलेगा हाई-रेज ऑडियो और लंबा बैटरी बैकअप

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola