Realme Buds Air8 Pro लॉन्च, मिलेगा हाई-रेज ऑडियो और लंबा बैटरी बैकअप

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 May 2026 1:27 PM

विज्ञापन

रियलमी बड्स एयर8 प्रो लॉन्च

Realme ने भारत में Buds Air8 Pro लॉन्च कर दिए हैं. नए TWS ईयरबड्स में दमदार साउंड क्वालिटी के साथ गेमिंग मोड और 50 घंटे तक की बैटरी दी गई है. इसकी सेल 3 जून से शुरू होगी.

विज्ञापन

Realme ने अपने नए फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Buds Air8 Pro को आज Realme 16T स्मार्टफोन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है. नए ईयरबड्स खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो बेहतर नॉइज कैंसलेशन, हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो और शानदार कॉलिंग क्वालिटी चाहते हैं. Buds Air8 Pro को स्टैंडर्ड Buds Air 8 से ऊपर पोजिशन किया गया है और इसमें कई प्रीमियम अपग्रेड्स दिए गए हैं, जो इसे म्यूजिक लवर्स और ज्यादा ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. कंपनी ने इन्हें मशहूर डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर डिजाइन किया है.

क्य है कीमत?

कीमत की बात करें, तो Realme Buds Air8 Pro को भारत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये ईयरबड्स कंपनी के रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Myntra पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. इस ईयरबड्स की सेल 3 जून से शुरू होगी.

प्रीमियम डिजाइन और IP55 प्रोटेक्शन

Realme Buds Air8 Pro को यूनिक मिरर डिजाइन और प्लेटो-स्टाइल लिड के साथ तैयार किया गया है. इसके स्टेम पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. कंपनी ने इन्हें Master Black और Master White कलर ऑप्शन में पेश किया है. हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.8 ग्राम है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक फील मिलेगा. साथ ही, इसमें IP55 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें धूल, पसीने और हल्की बारिश से सुरक्षित रखती है.

दमदार ऑडियो क्वालिटी

Realme Buds Air8 Pro में प्रीमियम कोएक्सियल ड्यूल-DAC ड्राइवर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 11mm डायनामिक बैस ड्राइवर और 6mm माइक्रो-प्लानर ट्वीटर का इस्तेमाल किया गया है. यह एडवांस्ड सेटअप यूजर्स को डेप्थ और दमदार बैस, क्लियर वोकल्स, शार्प ट्रेबल और बेहतर इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन के साथ शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा, ईयरबड्स में LHDC 5.0 हाई-रेजोल्यूशन ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स हाई-क्वालिटी वायरलेस ऑडियो का मजा ले सकते हैं.

55dB Adaptive ANC और AI कॉलिंग फीचर्स

Realme Buds Air8 Pro में कंपनी ने 55dB Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) फीचर दिया है, जो आसपास के माहौल को पहचानकर अपने आप नॉइज कैंसलेशन लेवल को एडजस्ट करता है. इससे यूजर्स को बेहतर और डिस्ट्रैक्शन-फ्री म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलता है. कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में VPU (Voice Processing Unit), बोन कंडक्शन टेक्नोलॉजी, ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप और AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम आसपास के 90dB तक के शोर को कम कर सकता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज काफी साफ सुनाई देती है.

गेमिंग और कनेक्टिविटी

मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखते हुए Realme Buds Air8 Pro में 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी गेम मोड दिया गया है, जिससे BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स में ऑडियो और विजुअल्स का बेहतर सिंक मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें नया Bluetooth 6.1 सपोर्ट दिया गया है, जो बेहतर और स्टेबल वायरलेस कनेक्शन सुनिश्चित करता है. इसके अलावा, ईयरबड्स में ट्रिपल-डिवाइस कनेक्शन, Wear Detection, ऑटो Play/Pause, Google Fast Pair और Seamless Pairing जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Realme Buds Air8 Pro में हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 590mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 50 घंटे तक पहुंच जाता है. इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 11 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: दमदार साउंड के साथ आया OPPO Enco Air 5 Pro, गेमिंग से म्यूजिक तक मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola