स्मार्टवॉच बैन, परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद होगा गेट, देखें UPSC Exam सेंटर गाइडलाइंस

Updated:
विज्ञापन
UPSC CSE Pre Exam 2026

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSC CSE Pre Exam 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की परीक्षा 24 मई 2026 को होने वाली है. UPSC ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले इन गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें.

विज्ञापन

UPSC CSE Pre Exam 2026: देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी. नए केंद्र जुड़ने के बाद अब देशभर में परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है. आयोग के मुताबिक करीब 23 हजार उम्मीदवारों ने इन नए केंद्रों को चुना है.

UPSC ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर e-Admit Card का प्रिंटआउट और वही फोटो आईडी ले जानी होगी जिसका नंबर एडमिट कार्ड में दर्ज है. आइए एग्जाम सेंटर की गाइडलाइंस जानते हैं.

UPSC CSE Pre Exam के लिए गाइडलाइंस

UPSC ने उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी है. ऐसा इसलिए ताकि फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी चेक समय पर पूरा हो सके. ध्यान देने वाली बात ये है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी. सुबह की परीक्षा के लिए गेट 9 बजे बंद हो जाएगा. दोपहर की परीक्षा के लिए एंट्री 2 बजे बंद होगी.

मोबाइल और स्मार्टवॉच पूरी तरह बैन

UPSC ने परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताबें, बैग और कीमती सामान ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. केंद्र पर इन सामानों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को अपना इंतजाम खुद करना होगा.

उम्मीदवार सिर्फ ये सामान ही अंदर ले जा सकेंगे:-

  • e-Admit Card
  • ब्लैक बॉल पेन
  • पेंसिल
  • फोटो आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जहां जरूरी हो)

आयोग ने साफ कहा है कि अगर किसी उम्मीदवार के पास मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. साथ ही भविष्य की परीक्षाओं से डिबार करने और पुलिस शिकायत जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: MBA PhD के बाद नया ट्रेंड, जानें क्या है DBA डिग्री जिसके बाद नाम के आगे लगेगा ‘Doctor’

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola