फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं करी पत्ते? ये आसान ट्रिक्स उन्हें हफ्तों तक रखेगी फ्रेश और खुसबूदार

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 May 2026 3:41 PM

विज्ञापन

करी पत्तों को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें? Ai image

Kitchen Tips: अगर आपके घर में भी करी पत्ते एक-दो दिन में ही सूखकर खराब हो जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार किचन हैक्स बताने जा रहे हैं जो करी पत्तों को लंबे समय तक हरा-भरा, फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

Kitchen Tips: अक्सर हमारे साथ ऐसा होता ही है कि हम बाजार से या फिर पेड़ों से तोड़कर फ्रेश और हरे-भरे करी पत्ते लेकर तो आते हैं, लेकिन अगले ही दिन यह पूरी तरह से सूखे और मुरझाए हुए नजर आने लगते हैं. कई बार ये पत्ते पूरी तरह से काले पड़ जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि इनमें से खुशबू आनी ही बंद हो जाती है. गर्मियों और बारिश के दिनों में यह हमारे लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम बन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन करी पत्तों को कई हफ्तों तक फ्रेश और खुशबूदार बनाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स और हैक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सबसे आसान ट्रिक है टिश्यू पेपर का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि ये करी पत्ते लम्बे समय तक सिर्फ फ्रेश ही नहीं, बल्कि खुशबूदार भी बने रहें तो आपको यह तरीका जरूर अपनाना चाहिए. यह सबसे आसान तरीकों में से एक है. इसके लिए आपको इन करी पत्तों को अच्छी तरह से धो लेना है और फिर उन्हें अच्छी तरह से सूखने का मौका देना है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इन पत्तों में पानी बिलकुल भी बचा हुआ न हो. इसके बाद आपको एक एयरटाइट कंटेनर लेकर उसमें नीचे की तरफ टिश्यू पेपर बिछा देना है. इसके बाद इसके ऊपर करी पत्तों को अच्छे से बिछाकर रख दें. इसके बाद आपको ऊपर से फिर से एक बार एक टिश्यू पेपर से पत्तों को ढक देना है. अब इस कंटेनर को अच्छी तरह से पैक करके फ्रिज में रख दें. जब आप ऐसा करते हैं तो टिश्यू पेपर एक्स्ट्रा मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेता है और पत्तों को सड़ने नहीं देते है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

प्लास्टिक बैग में रखने का सही तरीका अपनाएं

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे करी पत्तों को प्लास्टिक के बैग में पैक करके डायरेक्टली फ्रिज में ही रख देते हैं. अगप इस गलती की वजह से बैग में मॉइस्चर जमा होने लग जाती है. यही मॉइस्चर कुछ समय में करी पत्तों को खराब करने का काम करती हैं. अगर आप एक प्लॉस्टिक बैग का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें हवा के आने और जाने के लिए. इसके अलावा आपको इस प्लास्टिक बैग के अंदर एक सूखा हुआ टिश्यू पेपर भी रख देना है. जब आप ऐसा करते हैं तो मॉइस्चर एब्जॉर्ब हो जाता है और ये करी पत्ते ज्यादा समय तक फ्रेश बने हुए रहते हैं.

फ्रीज करके महीनों तक करें इस्तेमाल

अगर आप इन करी पत्तों को काफी लंबे समय के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके लिए फ्रीजर का तरीका अपनाना सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके लिएआपको करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर पूरी तरह से सुखा लेना है. अब आपको इन्हें एक जिप लॉक या फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर में रख देना है. इसके बाद जब आपको इन पत्तों की जरुरत पड़े तो उतनी मात्रा में बाहर निकालकर डायरेक्टली खाने में इसका इस्तेमाल करें. यह छोटा सा तरीका करी पत्तों की खुशबू और उसके स्वाद को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करेगा.

धूप और मॉइस्चर से रखें दूर

अगर आप करी पत्तों को फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपको इन्हें हमेशा ही एक ठंडी और सूखी हुई जगह पर रखना चाहिए. अगर आप इन्हें धूप वाली जगह पर या फिर गैस के आसपास रखते हैं, तो ये काफी जल्दी ही सूख जाते हैं. इसके ठीक विपरीत अगर आप इन पत्तों को एक मॉइस्चर वाली जगह पर रखते हैं तो इनमें फंगस लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप इन पत्तों को हमेशा साफ और सूखे हुए कंटेनर में ही रखें.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola