पाकिस्तानी हैंडलर्स से चैट करता था मुजफ्फरपुर का युवक, ATS ने दबोचा, मोबाइल से खुलेंगे कई राज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar ATS: बिहार ATS ने मुजफ्फरपुर से एक युवक को देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में पाकिस्तान स्थित हथियार तस्कर गिरोह से उसके संपर्क की बात सामने आई है. आरोपी के मोबाइल से संवेदनशील जगहों के वीडियो और फोटो मिले हैं.

विज्ञापन

Bihar ATS: बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी ATS ने मुजफ्फरपुर से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है. जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार युवक मो. मुस्तफा पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्कर शहजाद भट्टी गैंग और उसके सहयोगियों के संपर्क में था. बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए लगातार उनसे जुड़ा हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुर गांव का रहने वाला मो. मुस्तफा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. ATS की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि आरोपी के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं.

मोबाइल से मिले कई संवेदनशील वीडियो और फोटो

तकनीकी जांच के दौरान ATS को आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा और चैट को हटाने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी टीम ने उसे रिकवर कर लिया.

ATS के मुताबिक आरोपी के फोन से भारत के कई संवेदनशील और रणनीतिक महत्व वाले इलाकों के वीडियो, तस्वीरें और अन्य डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने इन जगहों की लोकेशन और वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे थे.

पाकिस्तान के लोगों से लगातार संपर्क में था आरोपी

जांच एजेंसियों का कहना है कि मो. मुस्तफा पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा हुनैन के संपर्क में था. दोनों के साथ उसकी बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए होती थी. ATS अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है.

यात्रा, बैंक ट्रांजैक्शन और नेटवर्क की जांच जारी

ATS अब आरोपी के यात्रा रिकॉर्ड, बैंक खातों, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की गहराई से जांच कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसे कहीं विदेश से फंडिंग तो नहीं मिल रही थी.

जांच एजेंसियां आरोपी के संभावित साथियों और इंटरस्टेट नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही हैं. फिलहाल आरोपी के खिलाफ जासूसी, देश विरोधी गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ATS ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बिहार ATS ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत जानकारी दें. इसके लिए ATS ने हेल्पलाइन नंबर 9031828723 और 0621-2215924 जारी किया है. एजेंसी ने कहा है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: क्या IPL में दिखेगी बिहार की टीम? अनिल अग्रवाल की मांग पर सम्राट चौधरी ने कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन