पूर्वी सिंहभूम में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आया 30 लाख रुपये का पहला फंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2024 10:05 PM
Jamshedpur Lok Shabha election
लोकसभा के अंतर्गत छह विधानसभा में 1887 बूथ पर 25 मई 2024 को होना है मतदान, चार जून 2024 को होगी मतगणना
मुख्य संवाददाता,जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले में लोकतंत्र के महापर्व जमशेदपुर (जमशेदपुर-9 क्षेत्र) लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए केंद्र सरकार ने 30 लाख रुपये का पहला फंड आया है. जल्द ही चुनाव में लगने वाले पदाधिकारी, कर्मचारियों, पोलिंग पार्टियों के प्रदत भत्ता, चुनाव में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों, ईंधन, मतदान में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामग्रियों व अन्य मद में अलग से फंड मिलेंगे. हालांकि इसके लिए जिला से अब तक प्रस्ताव मांगा नहीं गया है. सूत्रों के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में आगामी लोकसभा के अंतर्गत कुल छह विधानसभा (बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा) में कुल 1,887 बूथों पर निर्धारित 25 मई 2024 को मतदान होना है, जबकि चार जून 2024 को मतगणना होगी. नामांकन छह मई 2024 तक होंगे. अगले दिन स्क्रूटनी सात मई 2024 को होगी. नाम वापसी नौ मई 2024 तक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










