जमशेदपुर में गैस जमाखोरों पर चला प्रशासन का हंटर, मचा हड़कंप, अवैध रिफिलिंग की दुकान सील
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Mar 2026 9:07 PM
जांच के लिए गैस एजेंसी के दफ्तर में पहुंची प्रशासन
Jamshedpur Gas Raid: जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत पैदा करने वालों पर प्रशासन का चाबुक चला है. मानगो, टेल्को और सिदगोड़ा में हुई औचक छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा खुलासा हुआ. एसडीओ अर्णव मिश्रा ने साफ कर दिया है कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जेल जायेंगे. पढ़िये पूरी रिपोर्ट.
Jamshedpur Gas Raid, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत और जमाखोरी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एसडीओ धालभूम अर्णव मिश्रा और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गयी.
कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण
प्रशासनिक टीम ने मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा स्थित गैस एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी की स्थिति की गहन जांच की गयी. जांच के दौरान सिदगोड़ा क्षेत्र में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किये जाने का मामला सामने आया. इसकी पुष्टि होते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया.
Also Read: Ranchi: मनरेगाकर्मियों ने कांके विधायक को सौंपा मांगपत्र, लगाई मदद की गुहार
सुरक्षा और नियमों की जांच
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सिलेंडरों के भंडारण, सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की भी जांच की. संचालकों को नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी गयी.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जायेगा. जमाखोरी या कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.
Also Read: Dhanbad: राम नवमी को लेकर हाई अलर्ट, पूरे शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










