Jsca b division: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर सीसी को 22 रन से हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 14 May 2026 7:44 PM

विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए. रवि कुमार ने 38 और नितलेश भारती ने 30 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर सीसी के श्रेष्ठ चौहान ने चार व हिमांशु भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी. हिमांशु भारद्वाज ने 73 व समर चौधरी ने 28 रनों की पारी खेली. अश्विनी कुमार ने दो व हिमांशु सिंह ने एक विकेट लिये. अश्विनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola