चांडिल में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते एसडीओ

Saraikela-Kharsawan: सरायकेला खरसावां के चांडिल में SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने और ईंधन आपूर्ति सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Saraikela Kharsawan (चांडिल): सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में एसडीओ ने सभी संचालकों को आम उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराने और पेट्रोल पंपों पर लग रही कतारों का व्यवस्थित प्रबंधन करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता का निर्देश

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, खाद्य सामग्री आपूर्ति से जुड़े वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी सेवाएं बाधित न हों. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नहीं है डीजल-पेट्रोल की कोई कमी

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

Success Story: NRLM योजना से आत्मनिर्भर बनी सरायकेला-खरसावां की गंगामनी महतो

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola