एकलव्य बालिका विद्यालय में खेलों का उत्सव, छात्राओं ने फुटबॉल से दौड़ तक दिखाया दमखम

विज्ञापन

खेल मशाल जला कर एकलव्य विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का उदघाटन करते प्रमुख व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

खरसावां के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

खरसावां. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को खूंटपानी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य शशि भूषण मलिक ठाकुर, आसरा संस्था के शिक्षा पदाधिकारी भागीरथी गोप आदि मौजूद रहे.

विद्यालय के वैतरणी, संजय, स्वर्णरेखा और काली कोयल सदन के बीच फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और रिले रेस प्रतियोगिताएं हुईं. विजेता छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं खेल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola