वाहन खड़ा कर बांस उतार रहे युवक की ट्रक के धक्के से मौत
इसी ट्रक से हुई दुर्घटना | Prabhat Khabar Network
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर विद्युत सब स्टेशन के समीप शनिवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से 50 वर्षीय नीलकंठ जना की मौत हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थानांतर्गत भंडराशोल निवासी नीलकंठ जना बांस लदे वाहन से बांस उतारने के लिए राजनगर विद्युत सब स्टेशन के पास रुके थे. वाहन में बंधे बांस की रस्सी खोल रहे थे. इसी दौरान चाईबासा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के दौरान बांस और रस्सी की चपेट में आने से उनके गले में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. इस सड़क हादसे ने एनएच-220 पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए