Taekwondo news : अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता हुईं सम्मानित

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 14 May 2026 8:57 PM

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले की महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों को गुरुवार को हाल ही में संपन्न हुए अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले की महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों को गुरुवार को हाल ही में संपन्न हुए अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. सुवर्णरखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू ने सभी खिलाड़ियों को बारी-बारी से पुरस्कृत किया. इसके अलावा रांची खेल गांव में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को भी मौकै पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में रिद्धी चटर्जी, अर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मि गोप, अदिति राज, साई सोनम, शैल नंदिनी, देवस्मिता दास, आद्या वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सान्वी ठाकुर, अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी शामिल है. मौके पर गोपाल कुमार, अशोक कुमार, कोच पूजा कौर,पी विजय कुमार, विजय नारायण व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola