रामनवमी विसर्जन जुलूस : शहर के गैर कंपनी इलाके में दिन के दो से लेकर रात दस बजे तक बिजली कटी रहेगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 10:38 PM
मानगो में झंडा जुलूस के विसर्जन के दिन दोपहर तीन बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
-मानगो क्षेत्र में दिन के तीन बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर रामनवमी दशमी विसर्जन झंडा जुलूस सुरक्षित गुजरे, इसे लेकर जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाके में गुरुवार को दोपहर दो बजे से लेकर रात दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस संबंध में जमशेदपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि बिजली विभाग ने झंडा विसर्जन जुलूस को लेकर तैनात थानावार दंडाधिकारी व थाना प्रभारी के संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक झंडा जुलूस गुजरने के समय जरूरत के मुताबिक समय में थोड़ा आंशिक बदलाव कर सकते हैं. इसमें यदि किसी मुहल्ले या सड़क पर झंडा जुलूस थोड़ा पहले गुजरने की स्थिति होगा, तब उस सेक्शन में बिजली आपूर्ति बंद की जायेगी व उस इलाके के अंतिम झंडा जुलूस गुजर जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. इसे लेकर पदाधिकारी व लाइनमैन को निर्देश दिया गया है. मानगो विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मानगो में झंडा जुलूस के विसर्जन के दिन अपराह्न तीन बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जुलूस गुजर जाने के बाद संबंधित क्षेत्र के तैनात दंडाधिकारी व संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी या तैनात पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त रिपोर्ट पर उस इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










