अब दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मरम्मत शिविर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 May 2026 8:44 AM
शिविर में ट्राइसाइकिल मरम्मत करते हुए.
Hajipur News : नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इसका लाभ उठा सकें.
Hajipur News : कैफ अहमद की रिपोर्ट
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना (संबल) के अंतर्गत वितरित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों में आने वाली तकनीकी खराबियों के त्वरित समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष मरम्मत शिविर आयोजित किए जाएंगे.
इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग लाभुकों को जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से बचाते हुए उनके नजदीकी प्रखंड स्तर पर ही मरम्मत सुविधा उपलब्ध कराना है. अक्सर बैटरी, चार्जर या अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण ट्राइसाइकिलों के उपयोग में बाधा उत्पन्न होती है, जिसे देखते हुए यह पहल की गई है.
जानिए…किस प्रखंड में कब लगेगा शिविर
2 जून को बिदुपुर स्थित बुनियाद केंद्र (हाजीपुर, राघोपुर, बिदुपुर एवं राजापाकर प्रखंड के लाभुक), 3 जून को महनार बुनियाद केंद्र (महनार, सहदेई बुजुर्ग, देसरी एवं जंदाहा प्रखंड के लाभुक) 4 जून को महुआ बुनियाद केंद्र (महुआ, पातेपुर, चेहराकलां एवं गोरौल प्रखंड के लाभुक) और 5 जून को लालगंज प्रखंड परिसर (लालगंज, वैशाली, पटेढ़ी बेलसर एवं भगवानपुर प्रखंड के लाभुक) शिविर आयोजित किए जाएंगे.
प्रचार-प्रसार कराने के दिए निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इसका लाभ उठा सकें. शिविर स्थलों पर तकनीशियनों की उपलब्धता के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी.
प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं.
Also Read : मक्के के खेत में खाद डालने गए किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










