आरसीबी और गुजरात के बीच खिताबी भिड़ंत कल, मैच की टाइमिंग से लेकर क्लोजिंग सेरेमनी तक, यहां देखें पूरी डिटेल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

रजत पाटीदार और शुभमन गिल IPL ट्रॉफी के साथ पोज़ देते हुए

GT vs RCB IPL Final 2026: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर IPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. खिताब पर कब्जा जमाने के लिए अब गुजरात और बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले की शुरुआत से पहले एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे अपनी प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

GT vs RCB IPL Final 2026: आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. क्वालीफायर-1 जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी, और अब क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर गुजरात टाइटंस ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है और क्वालीफायर-1 में गुजरात को ही हराकर सीधे फाइनल में पहुंची थी. मैच शुरू होने से पहले अहमदाबाद के मैदान पर एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 फाइनल मैच शेड्यूल

विवरणजानकारी
महामुकाबलारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
तारीख31 मई 2026, रविवार
समयशाम 07:30 बजे (IST) (टॉस शाम 07:00 बजे)
स्थाननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (GT का होम ग्राउंड)
लाइव स्ट्रीमिंगJioHotstar ऐप और वेबसाइट
टीवी टेलीकास्टस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports)

गुजरात का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस का यह केवल पांचवां सीजन है, लेकिन अपनी निरंतरता के दम पर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, दोनों ही टीमें अब तक 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं. यानी, इस फाइनल को जीतने वाली टीम इतिहास में दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी.

क्वालीफायर-2 का रोमांच

राजस्थान के खिलाफ 215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की तूफानी साझेदारी की. गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया.

यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ललित मोदी, युवा खिलाड़ी को दिया बड़ा ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola