एनडीपीएस केस में फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को सफलता

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी की तस्वीर

Hajipur News : गोरौल में नशा तस्करी केस में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

विज्ञापन

Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव से एनडीपीएस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अनुज कुमार घर आया हुआ है,जिसपर पुलिस ने पहुचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञातव्य हो कि पिछले माह गोरौल पुलिस ने धाने गोरौल गांव के एक गुमटीनुमा दुकान से स्मैंक( हेरोइन) एवं गांजा बरामद किया था. वही एक कारोबारी को भी मौके से गिरफ्तार किया था.

स्मैक और गांजा बेचने के मामले में दो लोगों पर कार्रवाई

बताया गया था धाने गोरौल गांव में एक व्यक्ति घर के आगे एक गुमटी रखे हुय है और उसमें किराना सहित अन्य सामग्री भी बेचा करता है और इसी के आर में वह गांजा और स्मैंक हेरोइन की पुड़िया भी बेचता है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति गुमटीनुमा दुकान से निकलकर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही रोहित कुमार के रूप में किया गया है. जब दुकान की तलासी लिया गया तो कागज के पुड़िया में बंधा हेरोइन स्मैंक 192 ग्राम एवं लगभग 250 ग्राम गांजा की पुड़िया बरामद किया गया था. इसी मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी अनुज को भी पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया.

Also Read : सीवान में अचानक तबीयत बिगड़ने से चौकीदार की मौत

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन