जमशेदपुर में ग्रामीणों का ‘बड़ा एक्शन’: डिमना लेक के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 जोड़े धरे गए

Updated:
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं के साथ बहस करते ग्रामीण

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के डिमना लेक के पास स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में रविवार को ग्रामीणों ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया. ग्रामीणों ने मौके से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले किया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने रिसॉर्ट के मैनेजर की पिटाई कर दी और रिसॉर्ट को स्थाई रूप से बंद करने की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur Crime News, जमशेदपुर (निखिल सिन्हा की रिपोर्ट): जमशेदपुर शहर के पिकनिक स्पॉट डिमना लेक से सटे बोड़ाम के गेरूआ इलाके में रविवार को भारी बवाल हुआ. स्थानीय ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘लेक व्यू रिसॉर्ट’ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर धावा बोल दिया है. इस औचक कार्रवाई में ग्रामीणों ने तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जबकि एक जोड़ा मौका पाकर भागने में सफल रहा.

छह माह से बढ़ रही थी शंका

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से इस रिसॉर्ट में लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना असामान्य रूप से बढ़ गया था. ग्रामीण इलाका होने के कारण स्थानीय लोग लंबे समय से इसे संदिग्ध नजरों से देख रहे थे. रविवार को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर रिसॉर्ट को घेर लिया और खुद ही कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी.

मैनेजर की पिटाई, मालिक को बुलाने की मांग

हंगामे के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरि पर फूट पड़ा. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट धनबाद निवासी बिनोद सिंह का है, जो यहां बहुत कम आता है. अब ग्रामीणों ने अड़ियल रुख अपनाते हुए रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की है.

Also Read: मेराल: चेड़ी माता धाम मंदिर का ताला तोड़ 50 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

पतंजलि केंद्र के बगल में चल रहा था धंधा

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस चहारदीवारी के भीतर यह रिसॉर्ट संचालित हो रहा था, उसके एक हिस्से में पतंजलि केंद्र और दूसरे हिस्से में यह रिसॉर्ट चलाया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि पवित्रता और शांति के नाम पर यहां अनैतिक कार्य फल-फूल रहे थे. पकड़े गए जोड़ों को ग्रामीणों ने बाद में बोड़ाम पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

रिसॉर्ट बंद करने पर अड़े ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अब इस क्षेत्र में किसी भी कीमत पर रिसॉर्ट चलने नहीं देंगे. उन्होंने इसे स्थाई रूप से बंद करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Also Read: गढ़वा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: लूट की योजना बना रहे 7 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola