टेल्को यार्ड में कन्वाइ चालकों का प्रदर्शन, दो घंटे बंद रही चेसिस बुकिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

जमशेदपुर के टेल्को यार्ड में वेतन और मेडिकल बिल को लेकर कन्वाइ चालकों ने प्रदर्शन किया, जिससे दो घंटे तक चेसिस बुकिंग ठप रही. प्रबंधन ने दो दिन का समय मांगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टेल्को चेसिस यार्ड में सोमवार को कन्वाइ चालकों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान 975 कन्वाइ चालकों की वेतन बढ़ोतरी की राशि बैंक खाते में नहीं आने और दो महीनों से मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित रहने पर विरोध जताया गया. कन्वाइ चालकों के प्रदर्शन के कारण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक यार्ड में चेसिस बुकिंग पूरी तरह बंद रही.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बढ़ा आक्रोश

ऑल इंडिया कन्वाइ चालक संघ के महामंत्री बिनोद कुमार सिंह ने वेतन वृद्धि की राशि चालकों के खाते में हस्तांतरित न होन कारण टीटीसीए प्रबंधन से पूछा. प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालकों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने बुकिंग रोक दी. वहीं, मान्यता प्राप्त यूनियन ऑल इंडिया कन्वाइ वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने टीटीसीए प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों के साथ वार्ता की. उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान निकाल लिया जायेगा. इसके बाद चालक काम पर लौटे और बुकिंग पुनः शुरू की गयी. संभावना जतायी जा रही है कि अगले दो दिनों में बैंक में लिस्टेड कन्वाइ चालकों के खाते में वेतन की बढ़ी राशि भेज दी जायेगी.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola