जब इस स्कूल में बच्चों की जगह पहुंच गया हाथी...

Updated:
विज्ञापन

हाथी के हमले में क्षतिग्रस्त रैंप.

चाकुलिया के कालियाम प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात एक जंगली हाथी घुस आया और स्कूल के रैंप को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब स्कूल में बच्चों की जगह हाथी पहुंच गया. जिस स्कूल में रोजाना बच्चों को ककहरे सिखाए जाते हैं वहां हाथी को देख चीख-पुकार मचना भी लाजमी है. ज्ञात हो कि हाथी खाने की तलाश में आए दिन भटक रहे हैं. कभी स्कूल तो कभी घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे ग्रामीण दहशत में हैं.

हाथी ने विद्यालय के रैंप को किया क्षतिग्रस्त

चाकुलिया प्रखंड स्थित कालियाम प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात एक हाथी घुस आया. हाथी ने विद्यालय के रैंप को क्षतिग्रस्त कर दिया. विद्यालय से निकलकर हाथी गांव के आसपास काफी देर तक भ्रमण करता रहा. इसके बाद वापस जंगल की ओर लौट गया. हाथी के लगातार क्षेत्र में पहुंचने से भय का माहौल है. पिछले दिनों कालियाम स्कूल के समीप निर्मल महतो को हाथी ने पटक कर घायल कर दिया था. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola