अब इस मार्ग पर नहीं मिलेंगे गड्ढे, आवागमन होगा सुगम

Updated:
विज्ञापन

मरम्मत के लिए खोदा गया गढ्ढा.

गालूडीह से घाटशिला के बीच नेशनल हाइवे पर बने गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है. बारिश के बाद सड़क खराब होने से परेशान वाहन चालकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

गालूडीह : कुछ दिनों पूर्व अगर आपने गालूडीह से घाटशिला के बीच एनएच से सफर किया होगा तो आपको गड्ढों भरे रास्ते से गुजरना पड़ा होगा. लेकिन, अब आपको इस मार्ग पर गड्ढें नहीं मिलेंगे. अब इस मार्ग से आवागमन सुलभ होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अब यहां गड्ढों की भराई शुरू हो गई है.

लगातार बारिश से उभर आए थे गड्ढे

लगातार बारिश के कारण गालूडीह से घाटशिला के बीच नेशनल हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. बारिश से गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका रहती थी. बारिश थमने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया. इस मार्ग से रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

गुणवत्तापूर्ण तरीके से मरम्मत कराने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गालूडीह-घाटशिला के बीच एनएच का हिस्सा बारिश के बाद कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था. भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण गड्ढे और गहरे होते जा रहे थे. लोगों ने सड़क की सिर्फ गड्ढा भरने के बजाय गुणवत्तापूर्ण तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के बाद दोबारा सड़क की स्थिति खराब नहीं हो.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola