गढ़वा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: लूट की योजना बना रहे 7 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Published by :Sameer Oraon
Published at :10 May 2026 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Garhwa Crime News

पकडे गये अपराधियों के साथ पुलिस

Garhwa Crime News: गढ़वा पुलिस ने नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतीया नदी के पास छापेमारी कर सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी एक ट्रेन यात्री को लूटने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 4 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस, 6 स्मार्टफोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना ज्ञान प्रकाश तिवारी भी शामिल है.

विज्ञापन

Garhwa Crime News, गढ़वा, (अविनाश की रिपोर्ट): गढ़वा पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे एक विशेष अभियान चलाकर सात अपराधियों को दबोच लिया गया. ये सभी अपराधी एक अर्धनिर्मित मकान में छिपकर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की अंतिम रणनीति तैयार कर रहे थे.

ट्रेन यात्री था अपराधियों का मुख्य टारगेट

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि उनका गिरोह आज ट्रेन से उतरने वाले एक खास व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे बड़ी लूटपाट करने की फिराक में था. अपराधियों ने पूरी रेकी कर ली थी, लेकिन पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई ने उनकी इस खौफनाक योजना को धरातल पर उतरने से पहले ही विफल कर दिया.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस: अपराधियों ने पुलिस को छकाया, धनबाद के सेल कर्मी का ‘क्लोन नंबर’ किया इस्तेमाल

भारी मात्रा में अवैध असलहा और बाइक बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से घातक हथियार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं. बरामदगी की सूची इस प्रकार है

  • 04 देशी कट्टा
  • 04 जिंदा कारतूस
  • 06 स्मार्टफोन
  • 02 मोटरसाइकिल (वारदात में इस्तेमाल के लिए रखी गई थीं)

गिरफ्तार अपराधियों का प्रोफाइल

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मुख्य सरगना ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी है, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और फिर से अपना गिरोह सक्रिय कर रहा था. गिरफ्तार किए गए अन्य सदस्यों में प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी, वैभव केशरी, संतोष सोनी शामिल है.

विशेष टीम ने दिया अंजाम

सफल छापेमारी के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव कुमार मंडल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र जवान शामिल थे. फिलहाल पुलिस इन सभी अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य संपर्कों और पूर्व की घटनाओं में संलिप्तता का पता लगाया जा सके.

Also Read: झारखंड की तिकड़ी का कमाल: फाइनल में भारत ने चीन को घर में घुसकर हराया

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola