गढ़वा डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के डीसी पशुपतिनाथ मिश्र और उनके नाम से बना फेक अकाउंट का फोटो

गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है. इस प्रोफाइल से अधिकारियों और आम लोगों को ठगी के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है. इस फर्जी प्रोफाइल से अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के झांसे में नहीं आने की अपील की है. जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने उपायुक्त का नाम और आधिकारिक फोटो लगाकर नया व्हाट्सएप नंबर सक्रिय किया है. इस नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर वित्तीय सहायता और गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है.

ये भी पढ़ें... JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार


किसी प्रकार की वित्तीय लेनदेन नहीं करने की सलाह

प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर ठगी और प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश प्रतीत हो रहा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त की ओर से किसी अनजान नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजा जा रहा है. यदि डीसी गढ़वा के नाम से कोई संदिग्ध संदेश या पैसों की मांग की जाती है, तो उस पर भरोसा न करें. किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें. ऐसे संदेश मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें.

ये भी पढ़ें... JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र

साइबर अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गयी है. पुलिस फर्जी व्हाट्सएप नंबर को ट्रैक करने और इसके पीछे शामिल साइबर अपराधियों की पहचान में जुटी है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola