Jamshedpur News : डीसी ऑफिस बना सियासी रणक्षेत्र, प्रदर्शन से शहर थमा
Published by :RAJESH SINGH
Published at :08 May 2026 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जमशेदपुर में गुरुवार को डीसी ऑफिस परिसर राजनीति का अखाड़ा बना रहा. एक ओर भाजपा ने पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया,
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर में गुरुवार को डीसी ऑफिस परिसर राजनीति का अखाड़ा बना रहा. एक ओर भाजपा ने पानी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर झामुमो ने रसोई गैस समेत बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना दिया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने लकड़ियां लेकर जुलूस निकाला और डीसी ऑफिस के बाहर चूल्हा जलाकर विरोध जताया. इस दौरान दोनों दलों की ओर से प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही. यहां भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था. इस पूरे आंदोलन के कारण आम आदमी परेशान रहे. दोपहर 11:30 बजे से 12:30 तक डीसी ऑफिस चौराहा से लेकर उस ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह जाम रहा.बता दें कि गर्मी के मौसम में स्कूलों की छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है. अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर 12 बजे ही हो रही है. प्रदर्शन की वजह से स्कूली वाहन भी जाम में फंस गये. हालांकि यातायात पुलिस के जवान प्रदर्शन वाले मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दूसरी सड़क की ओर भेज रहे थे. फिर भी जाम की स्थिति बन गयी और भीषण गर्मी में आमलोग परेशान दिखे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










